5 महासागर के नाम | महासागर के नाम हिंदी में | महासागर के नाम

5 महासागर के नाम, प्रशान्त महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक महासागर, अंटार्कटिका महासागर
विश्व में कुल ७ महद्वीप व 5 महासागर है किन्तु मौसम, भौगोलिक स्थिति के अनुसार महासागरों के मध्य में कई अन्य महासगार के नाम भी लिए जाये है उदाहऱण जैसे – लाल सागर, काला सागर, अरब सागर इत्यादि
अधिक आधुनिक रूप से, सात समुद्रों का उपयोग पांच महासागरों- आर्कटिक, उत्तरी अटलांटिक, दक्षिण अटलांटिक, उत्तरी प्रशांत, दक्षिण प्रशांत, भारतीय और दक्षिणी महासागरों के क्षेत्रों का वर्णन करने के लिए किया गया है।
पृथ्वी पर व्याप्त विशाल जलीय भाग को पांच महासागरों में विभक्त किया गया है :
- प्रशान्त महासागर
- अटलांटिक महासागर
- हिन्द महासागर
- आर्कटिक महासागर
- अंटार्कटिका महासागर
प्रशान्त महासागर (The Pacific Ocean)
यह सबसे बड़ा महासागर है।
यह पृथ्वी की सम्पूर्ण सतह के एक तिहाई भाग पर फैला हुआ है।
आकार में यह पृथ्वी के सम्पूर्ण स्थलीय भाग से भी अधिक है।
इसका आकार लगभग त्रिभुजाकार है जिसका शीर्ष बेरिंग जलसन्धि की ओर उत्तर में अवस्थित माना जा सकता है।
यह सबसे गहरा महासागर भी है।
इस सागर का अधिकांश भाग औसतन 7300 मीटर गहरा है।
20,000 से अधिक द्वीप इस महासागर में अवस्थित हैं।
महासागर में अवस्थित ये द्वीप प्रवालभित्ति तथा ज्वालामुखी द्वारा बने हुए हैं।
उत्तरी प्रशान्त महासागर सबसे गहरा भाग है तथा इस भाग की औसत गहराई 5000-6000 मीटर के बीच है।
मरियाना गर्त 10,000 मीटर से अधिक गहरी है।
यह विश्व की सर्वाधिक गहरी गर्त है जिसे चैलेंजर ट्रेंच भी कहते हैं।
अटलाटिक महासागर (TheAtlantic Ocean)
इसकी तटरेखा सबसे लंबी है। यह आकार में लगभग प्रशांत महासागर का आधा है तथा पृथ्वी के कुल सतह का छठा भाग घेरे हुए है।
यह अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर ‘S’ के आकार में है।
इसी महासागर में सर्वाधिक मग्नतट पाये जाते हैं।
हडसन की खाड़ी, बाल्टिक सागर और उत्तरी सागर मग्नतट इसमें अवस्थित हैं।
अटलांटिक महासागर की एक महत्वपूर्ण विशेषता इसमें पाया जाने वाला मध्य अटलांटिक कटक है।
यह उत्तर से दक्षिण तक महासागर के समानान्तर ‘S’ आकार में फैला हआ है।
अजोर्स द्वीप, केप वर्ड द्वीप, पीको द्वीप आदि इसके उदाहरण हैं।
कुछ प्रवाल द्वीप भी हैं, जैसे—बरमूडा द्वीप और ज्वालामुखीय द्वीप। इसके अलावे सेंट हेलेना, ट्रिस्टन डा कुन्हा, गफ आदि ज्वालामुखी द्वीप हैं।
नोट : लब्रोडोर धारा कनाडा के उत्तरी तट से होकर बहती है और गर्म गल्फ धारा से मिलती है। इन दो धाराओं का मिलन, जिनमें एक गर्म व एक ठंडी है, न्यूफाउंडलैण्ड के गिर्द प्रसिद्ध गाँग का निर्माण करती है। इन धाराओं के मिलन से विश्व के सबसे महत्त्वपूर्ण मत्स्य क्षेत्र बनते हैं। इसमें उत्तर-पश्चिम अटलांटिक का ग्रैंड बैंक क्षेत्र शामिल हैं।
हिन्द महासागर (The Indian Ocean)
भारतीय प्रायद्वीप के दोनों किनारों पर स्थित दो खाड़ियां बंगाल की खाड़ी और अरब सागर हिन्द महासागर से संबंधित हैं।
हिन्द महासागर में हजारों द्वीप हैं, उदाहरणार्थ मालदीव और कोकोस द्वीप प्रवालभित्ती द्वीप है और मॉरिशस व रीयूनियन ज्वालामुखीय द्वीप हैं।
नाम | महासागर | सबसे गहरा बिंदु | गहराई (मीटर में) |
---|---|---|---|
1. मरियाना खाई | पश्चिमी प्रशांत | चैलेंजर डीप | 11,034 |
2. टोंगा-करमाडेक खाई | दक्षिणी प्रशांत | विट्याज 11 (टोंगा) | 10,850 |
3. कुरिल-कमचटका खाई | पश्चिमी प्रशांत | 10,542 | |
4. फिलिपाईन खाई | उत्तर प्रशांत | गैलथिया डीप | 10,539 |
5. प्यूरटो रिको खाई | पश्चिमी अटलांटिक | मिलवाउकी डीप | 8.648 |